बालेटा में लूपिन फाउंडेशन के सानिध्य में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 94 मरीजों की हुई जांच

बालेटा (मालाखेड़ा, बालेटा कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में आज लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन अलवर एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर अलवर जिले में गैर संचारी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार हेतु संचालित साझा कार्यक्रम के अंतर्गत लगाया गया। लूपिन फाउंडेशन के जिला प्रबंधक रवि दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से प्रशिक्षित मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

स्वास्थ्य शिविर में कुल 94 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनकी बीपी, शुगर, स्पायरोमेट्री, सीबीसी, एक्स-रे सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं तथा आवश्यक दवाइयों के साथ उपचार भी दिया गया। जांच के दौरान 2 मरीजों की स्थिति गंभीर पाए जाने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलवर रेफर किया गया।

शिविर में डॉक्टर रोहित शर्मा के साथ लूपिन फाउंडेशन की टीम से कार्यकारिणी अधिकारी तुषार झालानी, डीईओ विपिन शर्मा, एएनएम निकिता कुमारी, मोबिलाइज़र मुकेश कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से घर-घर तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का लूपिन फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय एवं जनहितकारी है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post