पशुपालक की जुबानी सफलता की कहानी ग्राम उत्थान शिविर में पशुपालक को मिला निशुल्क पशु बीमा का लाभ

पशुपालक की जुबानी सफलता की कहानी ग्राम उत्थान शिविर में पशुपालक को मिला निशुल्क पशु बीमा का लाभ
खैरथल-तिजारा, 6 फरवरी। ग्राम उत्थान शिविर अन्तर्गत गिरदावर सर्कल ततारपुर में आयोजित शिविर में राज्य सरकार की पशुपालक हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्रदान किया गया।

पंचायत समिति मुण्डावर की ग्राम पंचायत ततारपुर निवासी शांति पत्नी दयाराम ने शिविर में प्राप्त लाभों को साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2025-26 में प्रदेश के पशुपालकों के हित में 21 लाख पशुओं का निशुल्क बीमा किए जाने की घोषणा की गई थी। इस योजना के अंतर्गत उनकी 10 बकरियों का निशुल्क बीमा किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक बकरी की बीमित राशि ₹4000 निर्धारित है, इस प्रकार कुल ₹40,000 की एक वर्ष की निशुल्क पशु बीमा पॉलिसी उन्हें शिविर में माननीया सम्भागीय आयुक्त पूनम एवं जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला द्वारा प्रदान की गई।

लाभार्थी ने कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा समय-समय पर टीकाकरण, उचित परामर्श एवं निशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे पशुपालकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने