मुंडावर में सिंधी युवा महोत्सव के तहत ‘रंग भरो महोत्सव’ का आयोजन

मुंडावर (खैरथल-तिजारा)। मुंडावर शहर में सिंधी युवा महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम संयोजक चेतन तनवानी द्वारा सिंध के अमर बलिदानी हेमू कालाणी की स्मृति में ‘रंग भरो महोत्सव’ का आयोजन झूलेलाल मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में शहर के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

भारतीय सिन्धु सभा की ओर से 30 प्रमाण-पत्र एवं पंजीकरण फॉर्म भेजे गए थे, जिनके माध्यम से सभी प्रतिभागी बच्चों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। बच्चों ने हेमू कालाणी के जीवन, संघर्ष एवं बलिदान से प्रेरित चित्रों में रंग भरकर देशभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम संयोजक चेतन तनवानी ने बताया कि आगामी हिन्दू नववर्ष ‘चेटीचंड’ के शुभ अवसर पर 11 प्रतिभाशाली बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज में सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाने हेतु अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सभी प्रतिभागी बच्चों को उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post