🔹 सड़क एवं भवन निर्माण
1.65 करोड़ रुपये की लागत से जिंदोली घाटी हनुमान मंदिर सड़क का निर्माण।
5 करोड़ रुपये की लागत से तिजारा में डाक बंगले का निर्माण।
मिनी सचिवालय एवं अन्य प्रमुख कार्यालय भवनों का निर्माण।
नवीन पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतों में आधारभूत विकास कार्य।
🔹 ड्रेनेज, सीवरेज व जल निकासी
तिजारा व टपूकड़ा में 20 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज एवं सीवरेज डीपीआर तैयार।
टपूकड़ा नगर पालिका में 2 करोड़ से नाला निर्माण।
भिवाड़ी में जलभराव समस्या समाधान व बाढ़ सुरक्षा कार्य।
🔹 औद्योगिक एवं आर्थिक विकास
मुंडावर क्षेत्र में नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
भिवाड़ी, कहरानी, चोपानकी में सड़क, पानी, बिजली सहित आधारभूत विकास।
50 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का सी एंड डी वेस्ट प्लांट भिवाड़ी में स्थापित।
जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार एवं उपहार विक्रय केंद्र की स्थापना।
🔹 पर्यावरण व प्रदूषण नियंत्रण
तिजारा में Continuous Ambient Air Quality Monitoring Station स्थापित होगा।
भिवाड़ी नगर परिषद में 2 करोड़ से पार्कों का पुनर्विकास।
🔹 धार्मिक एवं जल संरक्षण कार्य
धोकलनाथ आश्रम तालाब (मुंडावर) एवं बाबा दुर्लभनाथ आश्रम तालाब (कुतुबपुर, कोटकासिम) का निर्माण, मरम्मत एवं जीर्णोद्धार।
🔹 स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा
खैरथल-तिजारा आयुर्वेद चिकित्सालय को जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा।
25-25 क्षमता के बाल गृह तथा 50-50 क्षमता के ऑब्जर्वेशन होम की स्थापना।
एससी/एसटी वृत कार्यालय एवं मानव तस्करी विरोधी यूनिट की स्थापना।
अभय कमांड सेंटर की स्थापना।
🔹 प्रशासनिक एवं डिजिटल सुदृढ़ीकरण
नवगठित पंचायत समिति ततारपुर व टपूकड़ा में वीसी सेटअप।
मिनी सचिवालय का निर्माण।
🔹 सैनिक कल्याण
खैरथल में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स (राज्य स्तरीय योजना के अंतर्गत)।
कुल मिलाकर, बजट 2026-27 में खैरथल-तिजारा जिले को आधारभूत विकास, औद्योगिक विस्तार और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं।
