गिरदावर सर्किल स्तर पर 6 फरवरी को यहां होगा शिविरो का आयोजन

गिरदावर सर्किल स्तर पर 6 फरवरी को यहां होगा शिविरो का आयोजन
खैरथल-तिजारा, 5 फरवरी। जीआरएएम-2026 (Global Rajasthan Agri-Tech Meet-2026) के तहत प्रत्येक गिरदावर सर्किल विशेष शिविरों का आयोजन 23 तारीख से किया गया है। विशेष शिविरों के सातवें दिन 6 फरवरी  को मुंडावर तहसील के अटल सेवा केंद्र जाटबहरोड़,  तिजारा तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनपुर माफी में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उक्त विशेष शिविर प्रत्येक गिरदावर वृत्त पर प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक आयोजित होंगे। शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, पीएम किसान निधि से संबंधित कार्य, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्व सहित संबंधित विभागों की सहभागिता रहेगी।

इन शिविरों के माध्यम से कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित कार्य किए जाएंगे। शिविरों का उद्देश्य विभिन्न विभागों की योजनाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करना है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post