Latest News: Loading latest news...
जिला स्तरीय खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति की बैठक का हुआ आयोजन
📲 Install / Download App

जिला स्तरीय खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति की बैठक का हुआ आयोजन

नार्को कोऑर्डिनेशन केंद्र की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन

खैरथल-तिजारा, 29 जनवरी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में नार्को कोआर्डिनेशन केंद्र की जिला स्तरीय कमेटी एवं जिला स्तरीय खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति की बैठक का आयोजन हुआ। 

बैठक के दौरान जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी, अफीम या गंजे की अवैध खेती, ट्रामाडोल कोडिन आधारित खांसी की दवाई, भांग के वैध ठेको पर संचालित अवैध गतिविधियों की रोकथाम, पुलिस विभाग में अन्य विभागों द्वारा अभी तक की गई कार्यवाही, एनडीपीएस अधिनियम और दवाइयां के हानिकारक प्रभाव के प्रावधान के बारे में जागरूकता साहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जिले में पुलिस विभाग को नशीले पदार्थों की तस्करी तथा बेचान के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिए। एनडीपीएस एक्ट में खैरथल पुलिस 1 जनवरी 2026 से 28 जनवरी तक द्वारा 10 प्रकरणों में 10 मुलजिमों को गिरफ्तार कर 26 लीटर हथकड शराब जप्त कर कार्रवाई की गई।भिवाड़ी पुलिस द्वारा इस वर्ष 27 जनवरी तक एनडीपीएस एक्ट में मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई कर दो प्रकरणों में दो मुलजिम को गिरफ्तार कर 52 ग्राम गांजा एवं 73 100ml की शीशी (ऑन रेक्स कफ सिरप 100 मल कोडिंग फास्फेट नारकोटिक घटक) जप्त की गई। साथ ही 16 प्रकरणों में 16 मुलजिमों को गिरफ्तार कर 57 लीटर हथकड़ शराब एवं 34.56 लीटर देशी शराब जप्त की। आबकारी विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक 129 प्रकरण दर्ज कर 4.13 लाख लीटर वाश नष्ट की व 1285 लीटर हथकड जप्त कि एवं 877 फर्नेस को ध्वस्त किया गया।भिवाड़ी पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में 32 प्रकरणों में 48 मुजरिम को गिरफ्तार कर 30.784 किलो गांजा, 445.02 ग्राम स्मेक, 86.8 ग्राम चिट्टा, 13.65 किलो डोडा चूरा जप्त किया एवं खैरथल पुलिस वर्ष 2025 में द्वारा 28 किलो 743 ग्राम गांजा  पकड़ कर 10 प्रकरणों में 13 मुलजिमों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। 

बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने मेडिकल विभाग के अधिकारियों को कोरेक्स कप सिरप की अवैध बिक्री पर मेडिकल संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई  सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिस पर सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर एनडीपीएस कैटेगरी की औषधियां का निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर मैसर्स एटीएस फार्मा मुंडावर रोड, हरसोली एवं मैसर्स सनलाईफ फार्मा, नियर बालाजी हॉस्टल, किशनगढ़बास पर लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई की गई। जिले में ड्रग की समस्या से निपटने में युवाओं और महिलाओं की भागीदार हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए तथा उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी स्कूलों में कार्यशाला आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने की निर्देश दिए। 

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने पुलिस वन एवं खनिज विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की। जिस पर खनन अभियंता ने बताया कि संबंधित विभागों  द्वारा अवैध खनन,निर्गमन, भंडारण के विरुद्ध 29 दिसंबर से 15 जनवरी तक 25 प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। जिसमें 86.704 लाख का जुर्माना लगाकर 8.77 लाख जुर्माना वसूला गया तथा 16 मशीन एवं 380 टन खनिज जप्त किया गया। 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस, खनन एवं वन विभागों को निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि अवैध खनन को पूर्ण रूप से बंद किया जा सके तथा सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाही की जाए। 

बैठक के दौरान डिप्टी एसपी किशनगढ़ बास लालचंद, डिप्टी एसपी भिवाड़ी शीशराम, खनिज अभियंता मनोज कुमार, डिप्टी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पूरण मीणा, आयुक्त नगर परिषद मुकेश शर्मा, एसीएफ संजय चौधरी, सहायक आबकारी अधिकारी कुलभूषण मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
💯 प्रतिशत जोड़ों के दर्द से मुक्ति
तरुण फिजियो क्लिनिक
(HP गैस एजेंसी के पास, मुण्डावर)
✔ कमर दर्द ✔ गर्दन दर्द ✔ कंधे का दर्द ✔ घुटना दर्द ✔ जोड़ों का दर्द ✔ साइटिका ✔ गठिया रोग ✔ ऐड़ी दर्द ✔ लकवा
🩺 लकवा जैसी गंभीर बीमारी का इलाज किया जाता है
ओपीडी फ्री • फ्री • फ्री
हर महीने 01 तारीख को नि:शुल्क कैंप
📞 8852078281 | 8003778281
📍 नियर एच.पी. गैस एजेंसी, सोडावास रोड, मुण्डावर
📞 JK Super Cement सप्लाई
JK Super Cement
RK Construction
मुण्डावर, खैरथल क्षेत्र में
Bulk Supply उपलब्ध
📞 9414905533

📞 9460651434