भामाशाह संजय धनराज वैष्णव ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को भेंट किया साउंड सिस्टम

संवाददाता: संदीप यादव, मुण्डावर
संवाददाता: संदीप यादव, मुण्डावर

सोड़ावास। शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है। इसी कड़ी में सोड़ावास क्षेत्र के भामाशाह संजय धनराज वैष्णव ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पदमाडा कला को लगभग 45 हजार रुपये लागत का एक बड़ा साउंड सिस्टम भेंट कर सराहनीय पहल की है। इस साउंड सिस्टम से विद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं अन्य कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा और कार्यक्रमों की गरिमा में चार-चांद लगेंगे।

साउंड सिस्टम भेंट किए जाने पर विद्यालय परिवार द्वारा भामाशाह संजय धनराज वैष्णव का साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विकास कुमार ने भामाशाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से विद्यालय को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायता मिलती है।

कार्यक्रम में पवन शर्मा, मूलसिंह चोहान, अशोक पंच, मानसिंह चोहान, दिलीप सिंह यादव, लीला राम जागिदार, गिरधारी लाल यादव, रमेश खंडेलवाल सहित विद्यालय का समस्त शिक्षा परिवार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने भामाशाह के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी शिक्षा क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा जताई।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post