ग्रामीण विकास योजनाओं के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर सोडावास ग्राम पंचायत सम्मानित

ग्रामीण विकास योजनाओं के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर सोडावास ग्राम पंचायत सम्मानित
संवाददाता: संदीप यादव, मुण्डावर, मुण्डावर उपखंड की सोडावास ग्राम पंचायत को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उपखंड स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान सोडावास सरपंच सीमा सरजीत चौधरी को उपखंड स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए प्रदान किया गया।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर बेहतर तरीके से लागू करने, विकास कार्यों को गति देने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कारण सोडावास ग्राम पंचायत का चयन किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान विभागीय अधिकारियों ने सरपंच सीमा सरजीत चौधरी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

सोडावास… उपखंड स्तर पर सम्मान प्राप्त करतीं सोडावास सरपंच सीमा सरजीत चौधरी।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने