कड़ाके की ठंड में भी आंदोलन जारी खैरथल जिला संघर्ष समिति का धरना 154वें दिन भी जारी

कड़ाके की ठंड में भी आंदोलन जारी खैरथल जिला संघर्ष समिति का धरना 154वें दिन भी जारी
खैरथल, भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बावजूद खैरथल जिला संघर्ष समिति का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आंदोलन का 154वां दिन रहा, जहां आंदोलनकारी अलाव जलाकर धरना स्थल पर डटे रहे।

ठंड से बचाव के लिए धरनास्थल पर अलाव जलाए गए, लेकिन आंदोलनकारियों के हौसले ठंड से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आए। समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन इसी तरह शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा।

आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रशासन और सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसके बावजूद संघर्ष समिति ने एकजुटता के साथ आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post