हल्दीना में लूपिन फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

अलवर,हल्दीना कस्बे में आज लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन, अलवर के सानिध्य में पीएचसी हल्दीना परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजस्थान सरकार और लूपिन फाउंडेशन के संयुक्त सांझा कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य अलवर जिले में गैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण को मजबूत करना है।

लूपिन फाउंडेशन के जिला प्रबंधक रवि दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से प्रशिक्षित मेडिकल टीम ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रही है। इसी क्रम में आयोजित इस शिविर में कुल 122 मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं, जिनमें बीपी, शुगर, स्पेरोमेट्री, सीबीसी, एक्स-रे सहित अन्य जांचें शामिल रहीं। सभी जांचें पूर्णतः निःशुल्क की गईं और मरीजों को आवश्यक दवाइयों के साथ चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

शिविर में चिकित्सा सेवाओं का नेतृत्व मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित शर्मा ने किया। लूपिन फाउंडेशन टीम से कार्यकारिणी अधिकारी श्रुति पांडे, एएनएम लवली जांगिड़, मोबिलाइज़र युवराज शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ग्रामीणों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों को जनस्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post