दिल्ली रैली की तैयारियों को लेकर खैरथल–तिजारा जिले में आयोजित बैठक, तीन हजार कार्यकर्ताओं की होगी भागीदारी

दिल्ली रैली की तैयारियों को लेकर खैरथल–तिजारा जिले में आयोजित बैठक, तीन हजार कार्यकर्ताओं की होगी भागीदारी
किशनगढ़बास। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वोट चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे महाअभियान के तहत 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली को लेकर तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधायक दीपचन्द खैरिया ने की।

विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि खैरथल–तिजारा जिले की यह पहली औपचारिक बैठक रही। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से लगभग तीन हजार कार्यकर्ता दिल्ली रैली में शामिल होंगे।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त जिला प्रभारी फूलसिंह ओला, पीसीसी महासचिव एवं किशनगढ़बास विधानसभा समन्वय प्रभारी देव कसाना, मुंडावर विधायक ललित यादव, तिजारा के पूर्व विधायक संदीप यादव, तथा पीसीसी महासचिव अजीत यादव मौजूद रहे।

जिला प्रभारी फूलसिंह ओला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें देशभर से लाखों कांग्रेसजन शामिल होंगे। उन्होंने खैरथल–तिजारा जिले से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

विधायक दीपचन्द खैरिया ने ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को दिल्ली रैली तक पहुंचाएं।
मुंडावर विधायक ललित यादव ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य चुनाव व्यवस्था में कथित धांधलियों और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ देशभर में मजबूत संदेश देना है।

‘बीजेपी–चुनाव आयोग मिलकर चुनाव परिणाम प्रभावित कर रहे’ – आरोप

बैठक के दौरान कई नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंच रही है।
पूर्व विधायक तिजारा संदीप यादव ने कहा कि जब चुनाव सिस्टम पर हमला हमारी आंखों के सामने हो रहा है, तो हम चुप नहीं रह सकते। यह महारैली वोट चोरों के चंगुल से भारतीय लोकतंत्र को वापस पाने की लड़ाई की शुरुआत है।

निंदा प्रस्ताव पारित

पीसीसी महासचिव ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव द्वारा किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण के दौरान किसी भी शिलापट्ट पर वर्तमान विधायक दीपचन्द खैरिया का नाम उल्लेखित नहीं किया गया, जो कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।
इस पर सभी कार्यकर्ताओं ने निंदा प्रस्ताव पारित किया।
साथ ही कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के खिलाफ भी निंदा प्रस्ताव पारित कर तुरंत पदमुक्त करने की मांग की गई।

मंच संचालन और उपस्थित कार्यकर्ता

कार्यक्रम का मंच संचालन धीरूभाई ने किया।
इस मौके पर प्रधान बद्री प्रसाद सुमन, पूर्व प्रधान रोहतास चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष किशनगढ़ बास संदीप पाटिल, ब्लॉक अध्यक्ष कोटकासिम रामप्रसाद गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष तिजारा धर्मपाल गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष टपूकड़ा अख्तर हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष मुंडावर अखिलेश कौशिक, पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, तेजाराम सैनी, वीरनारायण यादव, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भीमराज यादव, शहर खैरथल कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर शिवचरण गुप्ता, किशनगढ़ शहर अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, जतिन लालवानी, उनन्स खान पूर्व सरपंच सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post