मुण्डावर उपखण्ड स्थित इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान और कार्यक्रम प्रभारी शिक्षाविद अभिनव शर्मा के निर्देशन में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रुचिका चौधरी और ज्योति रेवाड़िया के द्वारा प्रथम तथा पायल गुर्जर के द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं और छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. डी. आर. शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में सृजनात्मक शक्ति का विकास होता है और उनकी सीखने की प्रवृत्ति विकसित होती है। भारतीय विद्यार्थियों में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है, यदि इनको सही समय पर सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए, तो भारतीय विद्यार्थी किसी भी उच्चतम मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त छात्राओं को महाविद्यालय प्रबंध समिति के द्वारा प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता शर्मा, नेहा चौधरी, नीतू चौधरी अंजू कश्यप, मनीषा यादव, मुस्कान यादव, काजल यादव, अंशु यादव, निकिता, अंशु मेघवाल, आशीष सिरोहीवाल, अनोख चौधरी, तन्नू मीणा, अनुप्रिया सांवरियां, पायल शर्मा एवं पीयूष गोस्वामी सहित अनेक छात्राओं और स्वयंसेविकाओं के द्वारा प्रतियोगिता में शिरकत की गई।
इन्द्रप्रस्थ कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में रूचिका चौधरी और ज्योति रेवाड़िया ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
byTara Chand Khoydawal
0
