बालेटा में लूपिन फाउंडेशन के सानिध्य में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के बालेटा कस्बे के उप-स्वास्थ्य केंद्र भण्डोडी में आज लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन, अलवर एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अलवर जिले में गैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम एवं सुधार के उद्देश्य से चलाए जा रहे सांझा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।

लूपिन फाउंडेशन के जिला प्रबंधक रवि दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से प्रशिक्षित मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में कुल 111 मरीजों की जांच की गई, जिनमें बीपी, शुगर, स्पाइरोमीटर, सीबीसी, एक्स-रे सहित अन्य जांचें निःशुल्क की गईं तथा आवश्यक उपचार एवं परामर्श भी दिया गया।

शिविर में डॉक्टर रोहित शर्मा के साथ लूपिन टीम से कार्यकारिणी अधिकारी श्रुति पांडे, डीईओ विपिन शर्मा, एएनएम निकिता कुमारी, मोबिलाइजर मुकेश कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाते हुए इस पहल की सराहना की।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post