जिन्दोली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भाजपाइयों ने केक काटकर मनाया

खैरथल-तिजारा,राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी का जन्मदिन क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम में लोकेश गुप्ता, जिंदोली, मंगतू राम उपसरपंच, रवि वैष्णव, गिर्राज डागर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post