खैरथल–तिजारा, 15 दिसंबर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’ थीम के तहत 10 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर जिला विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें जिले में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का संकलन प्रस्तुत किया गया है।
कार्यक्रम के तहत प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक जिले के समस्त कार्यालयों में सफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा , जिसमें सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सहभागिता करेंगे।
जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ सायं 4:00 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में जिला कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यों, योजनाओं एवं नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की गई है, जिससे कि सभी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनकी प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।
