मेघवाल विकास समिति ब्लॉक कोटकासिम की ओर से आज 6 दिसंबर 2025 को डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान और सामाजिक समरसता के संदेश को याद किया गया।
इस अवसर पर एम-वी-एस कोटकासिम अध्यक्ष श्री शेर सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष निहाल सिंह, सचिव वीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष समय सिंह, श्री चंद अध्यापक, एडवोकेट यशपाल गोठवाल, राकेश कुमार एमपीएस, गोरेलाल, मुन्नीलाल टेलर, जितेन्द्र, महेंद्र सहित समाज के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।
