राष्ट्रीय किसान महासभा में मुण्डावर के अधिवक्ता रामोतार चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय किसान महासभा में मुण्डावर के अधिवक्ता रामोतार चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी
मुण्डावर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि पूर्व अपर लोक अभियोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामोतार चौधरी को राष्ट्रीय किसान महासभा के विधि प्रकोष्ठ में प्रदेशाध्यक्ष  नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आगामी तीन वर्षों के लिए सौंपी गई है। यह नियुक्ति उनकी निरंतर सक्रियता, ईमानदारी, संगठनात्मक समझ और कार्यशैली को देखते हुए की गई है।

रामोतार चौधरी लंबे समय से विधि क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए किसानों, मजदूरों एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। न्यायिक अनुभव के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण संगठन ने उन्हें राज्य स्तर पर यह अहम दायित्व सौंपा है। महासभा के नेतृत्व का मानना है कि चौधरी के मार्गदर्शन में विधि प्रकोष्ठ किसानों से जुड़े कानूनी मुद्दों को मजबूती से उठाएगा और उन्हें न्याय दिलाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा।

राजस्थान राज्य स्तर पर यह जिम्मेदारी मिलने से मुण्डावर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय किसानों, अधिवक्ताओं एवं सामाजिक संगठनों ने इस नियुक्ति को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक मिसाल बताया है। सभी ने विश्वास जताया है कि रामोतार चौधरी अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए किसान हितों की आवाज को प्रदेश स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

हांसपुर कलां में दलित युवक व महिला पर जातिवादी हमला, SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज न होने से प्रशासन पर उठे सवाल

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post