खैरथल–तिजारा में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना अंतर्गत 30 स्कूटी एवं 7 सहायक उपकरण वितरित

खैरथल–तिजारा, 15 दिसंबर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’ थीम पर आयोजित कार्यक्रमों के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों की श्रृंखला के अंतर्गत सोमवार को जिला खैरथल–तिजारा में जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा लाभार्थियों को मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना का लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट एवं जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना के अंतर्गत 30 दिव्यांगजन लाभार्थियों को स्कूटी चाबी  सौंपी तथा संयुक्त सहायता योजना के अंतर्गत 7 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गजराज, नीरज भडाना, अंकित महावर, सौरभ सिंह, नवीन यादव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post