Latest News: Loading latest news...
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान चैंबर मुंडावर में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलराम यादव का किया भव्य स्वागत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान चैंबर मुंडावर में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलराम यादव का किया भव्य स्वागत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान चैंबर मुंडावर में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलराम यादव का किया भव्य स्वागत
खैरथल-तिजारा,मुण्डावर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री बलराम यादव का किसान चैंबर मुंडावर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व द्वारा बलराम यादव को जिला अध्यक्ष नियुक्त करने पर आभार व्यक्त करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए नव नियुक्त जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसजनों के मार्गदर्शन और सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले में कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन हितों को सर्वोपरि रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा तथा किसी को शिकायत का अवसर नहीं दिया जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व रामावतार चौधरी (पूर्व अपर लोक अभियोजक) ने किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कीमत राय शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष राज सिंह चौधरी दूनवास, विक्रम यादव, राजेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष नेमीचंद गुवारिया, सचिव महिपाल सिंह, मदनलाल सांवरिया, जितेंद्र कौशिक एडवोकेट, सरजीत चौधरी एडवोकेट, केशव शिरोहीवाल, नागराज शर्मा, मनोज शर्मा, हरकेश महल, पूर्ण रोहिल्ला, रिंकू गुप्ता, संदीप चौधरी, मीनाक्षी यादव एडवोकेट, पूजा चौधरी एडवोकेट, सरदार सिंह सूबेदार सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने