विभिन्न विभागों द्वारा गुरुवार को ग्रेप के उल्लंघन पर कार्रवाई कर 463000 का लगाया जुर्माना

खैरथल-तिजारा, 27 नवंबर। भिवाड़ी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, नगर परिषद, बीड़ा, रीको, आरएसपीसीबी, पीडब्ल्यूडी तथा अन्य विभागों ने संयुक्त रूप से व्यापक कार्रवाई की। विभिन्न विभागों द्वारा किए गए निरीक्षणों, चालानों और दंडात्मक कार्यवाहियों के माध्यम से गुरुवार को 463000 का जुर्माना लगाया गया तथा ग्रेप की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सी एंड डी गतिविधियाँ (निर्माण एवं ध्वस्तीकरण गतिविधियाँ) विभागों द्वारा कुल 352 निरीक्षण किए गए, जिनमें 86 उल्लंघन पाए गए। कार्रवाई के दौरान पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, नगर परिषद और रीको द्वारा कुल 82 चालान जारी किए गए तथा 4,48,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

ठोस अपशिष्ट एवं डंप साइट निरीक्षण अवैध डंपिंग रोकने के लिए 6 निरीक्षण किए गए और 3 चालान जारी कर 2,000 रुपये का दंड वसूला गया। इसके अतिरिक्त, एमएसडब्ल्यू (नगर निगम कचरा) जलाने की गतिविधियों पर नकेल कसते हुए 8 निरीक्षण किए गए। इस दौरान 5 चालान जारी किए गए और 13,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण आरएसपीसीबी द्वारा 76 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 2 उल्लंघन पाए गए। एक इकाई को सील किया गया तथा एक मामले को आगे की कार्रवाई के लिए मुख्यालय भेजा गया। मानकों का पालन न करने वाले 1 डीजी सेट को सील किया गया। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना पीयूसी वाले 11 वाहनों के चालान काटे गए। 

रोड डस्ट नियंत्रण सड़क धूल कम करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा 28 टैंकर एवं वॉटर स्प्रिंकलर तैनात किए गए। इसके साथ ही 4 MRSM मशीनें तैनात की गईं तथा कुल 31.6 किलोमीटर सड़क मार्ग का सफाई कार्य किया गया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post