Top News

मेघवाल समाज की मासिक मीटिंग 2 नवम्बर को, समाजिक विकास को लेकर होंगे महत्वपूर्ण निर्णय

मेघवाल समाज की मासिक मीटिंग 2 नवम्बर को, समाजिक विकास को लेकर होंगे महत्वपूर्ण निर्णय
खैरथल, मेघवाल विकास समिति, जिला खैरथल-तिजारा की ओर से समाज की मासिक बैठक का आयोजन आगामी 2 नवम्बर 2025, रविवार को किया जाएगा। बैठक का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक फकीरशाह मंदिर, खिरगची वार्ड नंबर 24, खैरथल में किया जाएगा। इस दौरान समिति के समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

समिति के कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया कि बैठक में समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से समाज के युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए ठोस योजनाएँ तैयार की जाएंगी। साथ ही, पिछड़े वर्ग के हितों की रक्षा, सरकारी योजनाओं की जानकारी समाज तक पहुँचाने और संगठन की नई उपशाखाएँ खोलने पर भी विचार-विमर्श होगा।

कार्यकारिणी के सदस्यों ने सभी सम्माननीय समाजजनों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें और समाज की एकजुटता को मज़बूत बनाएं। बैठक में समाज के वरिष्ठजन अपने अनुभव साझा करेंगे तथा युवा वर्ग समाज के विकास में अपनी भूमिका को लेकर सुझाव प्रस्तुत करेगा।

पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करते हुए अब तक की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। समिति द्वारा हाल ही में की गई समाजसेवी गतिविधियों, शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम, छात्रवृत्ति वितरण और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

मेघवाल विकास समिति का उद्देश्य समाज में शिक्षा, भाईचारा और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। संगठन लगातार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में समाज के विकास के लिए सक्रिय है।

बैठक के अंत में समाज की एकता और समरसता का संदेश देते हुए “जय भीम” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।

निवेदक —
समस्त कार्यकारिणी,
मेघवाल विकास समिति, जिला खैरथल-तिजारा।

Post a Comment

Previous Post Next Post