खैरथल में मजदूर विकास फाउंडेशन की नई शाखा का गठन 13 नवंबर को


खैरथल। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मजदूरों के अधिकारों और विकास के लिए समर्पित संगठन मजदूर विकास फाउंडेशन की नई शाखा अब खैरथल जिले में खोली जा रही है। इस संबंध में कार्यकारिणी गठन की बैठक ग्राम दांतला में दिनांक 13 नवम्बर 2025, शाम 5 बजे आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिकों, मजदूर भाइयों-बहनों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। बैठक में शाखा गठन, पदाधिकारियों के चयन और आगामी सामाजिक एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

यह जानकारी मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक:- ताराचन्द खोयडावाल (संपर्क: 9460651434) ने दी। अधिक जानकारी के लिए सतवीर जी (9785819161) या राधा स्टील, खैरथल (900141089) से संपर्क किया जा सकता है।

नोट: इस मीटिंग में प्रगति न्यूज़ के पदाधिकारियों व फाउंडेशन के सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

संगठन का उद्देश्य है—“हर मजदूर को उसका हक और सम्मान दिलाना।”

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post