किशनगढ़ बास, भीम सेना के जिला अध्यक्ष हेमसिंह कटारिया के नेतृत्व में विनोद जाखड़ की रिहाई की मांग को लेकर सैकड़ों युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान NSUI जिला अध्यक्ष देवेंद्र बिधूड़ी, दानिश खान, कप्तान सिंह आर्य, टिंकू वर्मा, निक्कु सामर, सचिन भड़ाना, दीपांशु जाट, डेविल गुर्जर, कुलदीप भड़ाना, गुलाब सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विनोद जाखड़ निर्दोष हैं और उनकी जल्द से जल्द रिहाई की जाए। साथ ही उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

