मातौर स्थित नवअंश इंडिया लिमिटेड प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार

मातौर स्थित नवअंश इंडिया लिमिटेड प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार
खैरथल-तिजारा, 15 अक्टूबर 2025, जिला पुलिस खैरथल-तिजारा ने मातौर स्थित नवअंश इंडिया लिमिटेड प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार चौधरी (IPS) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयपाल पुत्र उमरावत लाल (उम्र 37 वर्ष, निवासी मातौर थाना खैरथल) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कंपनी से जुड़े एक मामले में जांच चल रही थी और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वृत्ताधिकारी वृत्त किशनगढ़बास श्री राजेन्द्र सिंह निर्वाण (RPS) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी और सटीक जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

गठित पुलिस टीम

  • श्री राजेन्द्र सिंह निर्वाण (RPS) – वृत्ताधिकारी वृत्त किशनगढ़बास
  • श्री करन सिंह चौधरी – थाना प्रभारी खैरथल
  • श्री संदीप कुमार – हेड कांस्टेबल, थाना खैरथल
  • श्री प्रदीप, श्री महेन्द्र सिंह, श्री सुरेन्द्र, श्री हरीराम, सुनील एवं राहुल – साइबर सेल व थाना स्टाफ

प्रकरण संख्या

एफआईआर संख्या 313/2025 थाना खैरथल, धारा – 318(4), 316(6), 314, 3(6), 11(1)(i)(ii)(iii) BNS एवं अन्य संबंधित धाराएँ।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के आधार पर जल्द ही अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी


Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post