भजन सरकार को चेतावनी, जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति का धरना 69वें दिन भी जारी

भजन सरकार को चेतावनी, जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति का धरना 69वें दिन भी जारी
खैरथल। जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति का धरना आज 69वें दिन भी नई अनाज मंडी प्रांगण में जारी रहा।

शाम 5 बजे राष्ट्रगान के बाद संघर्ष समिति के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता के नेतृत्व में “भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, हम हमारा हक मांगते, खैरथल एकता जिंदाबाद” जैसे जोशीले नारे लगाए गए।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी (विक्की), नगर परिषद के पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

धरना समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आंदोलन लगातार 69 दिनों से चल रहा है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला है।
जनता के धैर्य की परीक्षा ली जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, दिवाली के बाद आंदोलन को बड़ा रूप देने की तैयारी की जा रही है। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने मुख्यालय खैरथल को यथास्थिति में बनाए रखने की मांग को नहीं माना, तो इसके परिणामों की जिम्मेदारी स्वयं सरकार की होगी।

✍️ विशेष रिपोर्ट: ताराचंद खोयडावाल
प्रगति न्यूज़, संपादक

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post