जयपुर। आज भीम आर्मी जयपुर टीम द्वारा जयपुर जिला कलेक्टर महोदय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई पर हुए हमले, ग्वालियर के जातिवादी वकील अनिल मिश्रा द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान तथा हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की संदिग्ध मृत्यु की सीबीआई जांच की मांग शामिल थी।
टीम ने देशभर में हो रहे अत्याचारों के विरोध में भी सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर भीम आर्मी जयपुर जिला अध्यक्ष विशाल मुंडोतिया, विद्याधर नगर विधानसभा अध्यक्ष सुंदर प्रसाद उदय, बगरू विधानसभा अध्यक्ष सुनील आजाद, झोटवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष विवेकानंद मौर्य, तथा सोनू बुराडिया, दीपक गौतम, राहुल उदय, जीतू खटवाड़ा, भगवान सहाय रैगर (नेवटा), विजय रैगर (नेवटा), अरविन्द बैरवा (नेवटा) सहित भीम आर्मी जयपुर टीम के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags
जयपुर
