सबलगढ़ बनेठी में गुर्जर समाज की पंचायत — 11 सूत्रीय मांगों को सर्वसम्मति से मिला समर्थन

सबलगढ़ बनेठी में गुर्जर समाज की पंचायत — 11 सूत्रीय मांगों को सर्वसम्मति से मिला समर्थन

प्रगति न्यूज़ संवाददाता देवराज मीणा, मुंडावर।

सबलगढ़ बनेठी में गुर्जर समाज द्वारा 5 अक्टूबर 2025 को पारित 11 सूत्रीय प्रस्ताव मांगों को लेकर ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित की गई। इस पंचायत में ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से इन सभी प्रस्तावों को स्वीकार कर तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए यह पहल अत्यंत आवश्यक है। इन प्रस्तावों का उद्देश्य समाज में फैली दहेज प्रथा, नशाखोरी, कर्ज जैसे कुप्रथाओं को समाप्त करना और गांव में एकता, भाईचारे एवं सामाजिक सुधार की दिशा में कदम बढ़ाना है।

ग्रामवासियों ने इस पहल को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। सभा में किसान नेता राजेश पायलट और कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी गई तथा "अच्छा स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा, पढ़ी-लिखी मां और कर्ज मुक्त समाज" का नारा लगाया गया।

इस अवसर पर राम सिंह हवलदार, ज ले सिंह उप सरपंच, रामनिवास सूबेदार, मंगल सिंह, मूलचंद, सतवीर गराठी, हनुमान कमांडेड, लालमन, जीत सिंह, दाताराम, प्रकाश, मानसिंह, विकास, राजू, कमल गराठी, सुनील, हिरेलाल हवलदार, एडवोकेट कप्तान गराठी सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post