भीम आर्मी ने राष्ट्रपति व उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन — दलित एवं मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ उठाई आवाज

भीम आर्मी ने राष्ट्रपति व उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन — दलित एवं मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ उठाई आवाज
बहरोड़, 14 अक्टूबर 2025, आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को भीम आर्मी द्वारा श्रीमान राष्ट्रपति महोदया भारत सरकार, नई दिल्ली तथा श्रीमान उपखंड अधिकारी महोदय, उपखंड कार्यालय बहरोड़, जिला कोटपुतली-बहरोड़ को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दलित एवं मुस्लिम समाज पर बढ़ रहे अत्याचारों को रोकने की मांग की गई।

संगठन ने अपने ज्ञापन में हाल ही में न्यायपालिका और समाज में घटित चिंताजनक घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि

  • माननीय सर्वोच्च न्यायालय के कक्ष में मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना,
  • ग्वालियर उच्च न्यायालय अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी, तथा
  • पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित कर एक आईपीएस अधिकारी को आत्महत्या करने पर मजबूर करने जैसी घटनाएँ
  • संविधान और लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों पर आघात हैं।

भीम आर्मी ने मांग की कि इन घटनाओं पर सख्त कार्यवाही की जाए और देशभर में दलितों व अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान सुरेन्द्र मेहरा, जिलाध्यक्ष कोटपुतली-बहरोड़ मुकेश गोठवाल, खैरथल-तिजारा जिलाध्यक्ष छंगाराम, जिला मीडिया प्रभारी जीतू निम्भौर, जिला सचिव कर्मपाल गूती, जिला सदस्य जयसिंह नारनोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार (गुजरवास), इकाई अध्यक्ष नरेंद्र नांगलिया, राजवीर मेघवाल (बदोङ), नरेंद्र कुमार (निम्भौर), हुक्मचंद (निम्भौर), एडवोकेट कपिल, विजेश मुहनिया, मुस्तफा खान, गिरधारीलाल वाल्मीकि, सचिन वर्मा (राजस्थान), करन सिंह, जसवंत (जिला सचिव खैरथल-तिजारा), मयंक डेलिगेट (नांगल खोड़िया) सहित अनेक सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार (गुजरवास) ने कहा कि भीम आर्मी संविधान, न्याय और समानता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post