जन आक्रोश रैली में दिखाया दम
जयपुर: समस्त अनुसूचित जाति समाज, जन जाति समाज और ईष्ट मित्र व न्याय प्रिय लोगों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा आज एक स्वर में भाई विनोद जाखड़ को रिहा करो के नारे के साथ में 200 फीट हीरापुरा बाई पास स्थित गवर्नमेंट स्कूल से शहीद स्मारक तक पैदल मार्च कर विनोद जाखड़ की रिहाई की मांग की गई।विनोद जाखड़ को रिहा करो पर्ची सरकार मुर्दाबाद, बकरी सरकार मुर्दाबाद, विनोद जाखड़ आई लव यू के नारो के साथ में शांतिपूर्वक पैदल मार्च करते हुए सभी साथी जब पुरानी चुंगी तक पहुंचे तो पुलिस ने आंदोलन को कुचलने के लिए आगे रास्ता रोक लिया और अपने बल का प्रयोग करते हुए तीन बड़ी बसों में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके बिंदायका पुलिस थाना ले जाकर छोडा।सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजस्थान विश्वविद्यालय के एनएसयूआई उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने आरोप लगाया है कि आरएसएस के दबाव में कार्य कर रही बीजेपी सरकार और पुलिस प्रशासन ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए सैकड़ों शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे साथियों को गिरफ्तार कर अपनी तानाशाही और ओछी मानसिकता का परिचय देते हुए प्रदर्शन को दबाने का प्रयास किया है। सभी क्रांतिकारी साथियों ने इस बात को सुनिश्चित किया कि जब-जब भजन लाल डरता है पुलिस को आगे करता है। किंतु अनुसूची जाति समाज की लड़ाई यहीं पर खत्म नहीं हुई है और ऊर्जा और ताकत के साथ में जब तक विनोद जाखड़ को रिहा नहीं किया जाता सामाजिक स्तर पर भी आंदोलन किए जाते रहेंगे और दीपावली से पहले पहले विनोद जाखड़ को रिहा करवा कर छोड़ेंगे ऐसा ही संकल्प सभी कार्यकर्ताओं ने लिया।विनोद जाखड़ के परिजनों ने पूरे प्रदेश से पधारे हुए सभी कार्यकर्ताओं, अंबेडकरवादियों बुद्धिजीवियों और न्याय प्रिय साथियों का आभार प्रकट किया।