भीम आर्मी ब्लॉक बहरोड़ की टीम रही मौजूद — भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति अनावरण समारोह में

संवाददाता: अमित कुमार, बहरोड़। नगर पालिका परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की भव्य मूर्ति का अनावरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें भीम आर्मी ब्लॉक बहरोड़ की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र मेहरा, कोटपुतली–बहरोड़ जिला अध्यक्ष मुकेश गोठवाल, खैरथल–तिजारा अध्यक्ष श्री छंगाराम, पूर्व बसपा विधानसभा अध्यक्ष बहरोड़ एडवोकेट ओमवीर मोरोडिया, ब्लॉक अध्यक्ष अमित कुमार (गुजरवास), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जयसिंह नारनौलिया, एडवोकेट सुनील चोहान (पार्षद, नगर परिषद बहरोड़), सिंह, मनीष शामदिया, नरेंद्र कुमार नांगलिया (इकाई अध्यक्ष), राजवीर मेघवाल (इकाई अध्यक्ष बदौड़), गिरधारीलाल वाल्मिक सहित भीम आर्मी के अन्य कार्यकर्ता एवं सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के विचार और संविधान के प्रति समर्पण ही समाज को समानता, न्याय और भाईचारे के मार्ग पर आगे बढ़ा सकते हैं।




Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post