खैरथल-तिजारा, 15 अक्टूबर, भीम आर्मी ने आज उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले, ग्वालियर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, तथा आईपीएस अधिकारी वाई.एस. पूरन जी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय और महान संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर जी के प्रति असम्मानजनक बयान लोकतंत्र के लिए घातक हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इस अवसर पर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष छंगा राम, आज़ाद समाज पार्टी (कां) के जिला अध्यक्ष कुलदीप जाटव, अम्बेडकर वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष केशव प्रसाद सिरोहीवाल, पवन कुमार पोनी (जिला कोर कमेटी सदस्य), राजपाल (जिला उपाध्यक्ष), यशवंत सिंह (जिला सचिव), मनीष (जिला कमेटी सदस्य), मनीष शामदिया, एडवोकेट कुलदीप भारतीय, संजय बेहरोज, संजय निम्भोरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
