अनिल बजाज ----ब्यूरो चीफ खैरथल तिजारा
पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश में दस सितंबर को समाजसेवी किन्नर गुरू मधु की ब्लाइंड मर्डर के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज एवं डीएसपी सचिन शर्मा एवं थानाधिकारी नीमराणा राजेश मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।गठित टीम के द्वारा सूचना संकलित कर मुजरिम मोहम्मद जावेद उर्फ समीर पुत्र शरीफ अहमद जाति सुलेमानी नाई मुसलमान उम्र 37 साल निवासी ननकागढ़ी थाना मंसूरी जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को प्रकरण में संबंधित कर मुकदमा संख्या 459/2025 धारा 103(1) 61(2)बीएनएस में गिरफ्तार किया गया।समाजसेवी मधु किन्नर मर्डर मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सुपरविजन टीम गठित की गई।टीमों द्वारा लगातार प्रयास करते टीम के द्वारा वांछित मोहम्मद जावेद उर्फ समीर पुत्र शरीफ अहमद व पवन कुमार गुर्जर की तलाश हेतु बावल,रेवाड़ी,भिवाड़ी,टपूकड़ा,दिल्ली एवं बीबीरानी की तरह प्रयास किया। जिस पर वांछित मुजरिम जावेद उर्फ समीर पुत्र शरीफ अहमद जाति सुलेमानी नाई मुसलमान उम्र 37 वर्ष निवासी ननकागढ़ी थाना मसूरी जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को दस्तयाब कर मुकदमा नंबर 259/2025 धारा 103(1),61(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया। मुजरिम मोहम्मद जावेद उर्फ समीर का पीसी डिमांड दिया उक्त मुजरिम की घटना में अनुसंधान जारी है। विदित रहे समाजसेवी किन्नर गुरू मधु अपने साथियों के साथ 10सितम्बर को रीको एरिया नीमराना की कंपनियों से दीपावली की बधाइयां मांग रही थी।समाजसेवी किन्नर गुरू मधु कुछ कंपनियों से बधाई लेकर अपनी टीम को अगली कंपनी में बधाई लेने के लिए भेज कर खुद अपने कुछ साथियों के साथ अपनी गाड़ी में बैठी थी उसी समय एक अज्ञात नकाबपोश बिना नंबरी मोटरसाइकिल सवार आया और समाजसेवी मधु किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Post a Comment