Top News

चामरोदा निवासी कासिम भुट्टो प्रतापगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सह प्रभारी नियुक्त

चामरोदा निवासी कासिम भुट्टो प्रतापगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सह प्रभारी नियुक्त
किशनगढ़ बास। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग चेयरमैन एम.डी. चोपदार ने चामरोदा निवासी कासिम भुट्टो खान को प्रतापगढ़ जिले में अल्पसंख्यक विभाग का सह प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि यह जिम्मेदारी किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खेरिया की अनुशंसा पर सौंपी गई है। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस व महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खैरथल-तिजारा जिले के कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से संगठन और मजबूत होगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन एम.डी. चोपदार का भी धन्यवाद जताया और कहा कि किशनगढ़ बास विधानसभा से लेकर अलवर जिले तक पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post