राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर बंझड़ में मिला अज्ञात युवक का शव


अनिल बजाज, ब्यूरो चीफ खैरथल-तिजारा

खैरथल-तिजारा, राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर शीलगांव और टिकला के बीच स्थित हरियाणा के टिकला बंझड़ क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।


मृतक युवक की उम्र लगभग 25-30 वर्ष बताई जा रही है। शव का रंग सावला है तथा कद करीब 5 फीट 6 इंच है। युवक के पैरों में लाल रंग की बाटा कंपनी की पुरानी चप्पल, हाथ में कड़ा और सिर के बाल थोड़े लंबे हैं। उसने सलेटी रंग का पुराना पजामा और नीले-सफेद रंग की टी-शर्ट पहन रखी है।

घटना की सूचना मिलते ही बवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

फिलहाल पुलिस शव की पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post