अनिल बजाज ---- ब्यूरो चीफ खैरथल तिजारा
मुंडावर उपखण्ड स्थित इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट और रेड रिबन के संयुक्त तत्वावधान और कार्यक्रम प्रभारी शिक्षाविद अभिनव शर्मा के निर्देशन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं विश्व के महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह को संबोधित करते हुए मुंडावर विधायक ललित यादव ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह विश्व के महान अर्थशास्त्री थे। उन्होंने संपूर्ण देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की और उनके द्वारा भारत को मनरेगा जैसी एक महान क्रांतिकारी योजना प्रदान की गई। मनरेगा योजना भारत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व की एक अनूठी और क्रांतिकारी योजना है, जिसमें लोगों की मांग पर रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। निश्चित रूप से डॉ. मनमोहन सिंह आधुनिक भारत के निर्माता और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाले एक सशक्त व्यक्तित्व के धनी थे। महाविद्यालय प्राचार्य शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक डॉ. डी. आर. शर्मा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की विचारधारा के आधार पर यदि भारतीय अर्थव्यवस्था की गति को रफ्तार दी जाए, तो भारत की अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से पटरी पर आ सकती है। इस अवसर पर विधायक के द्वारा महाविद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश गुर्जर, जिला पार्षद भीमराज यादव, सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता शर्मा, नेहा चौधरी, नीतू चौधरी, अनिता चौधरी, रविंद्र कुमार शर्मा, फाल्गुनी शर्मा, आशीष सिरोहीवाल, अनोख चौधरी, रुचिका चौधरी, अंशु यादव, अंजू कश्यप, मधु मेघवाल एवं अंशु मेघवाल सहित अनेक छात्राओं और स्वयंसेविकाओं के द्वारा अपने विचार रखे गए।
