सोडावास में गाजर की फसल में जहरीला पाउडर डाला, गाजर फसल ख़राब, प्रशासन ने मौके पर जाकर देखा

सोडावास में गाजर की फसल में जहरीला पाउडर डाला, गाजर फसल ख़राब, प्रशासन ने मौके पर जाकर देखा

 संवाददाता: देवराज मीणा, प्रगति न्यूज़ मुंडावर 

 सोडावास कस्बे के तेजपुरा सड़क मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाजर की फसल को जहरीले पाउडर से नष्ट करने का मामला सामने आया है। किसान नरेश पुत्र सूरजभान चौधरी पूर्व सरपंच ने बताया कि उसकी तीन बीघा जमीन में  गाजर की फसल बोई हुई थी। जिसका नलाव भी गुरुवार को मजदूरी से 15 हजार में करवाया। नलाव ले बाद फसल मे पानी देना अनिवार्य रहता हैं। 

 गुरुवार की रात्रि को अज्ञात आदमी द्वारा पाइप में दवा डाल दी। खेत के मालिक नरेश ने फ़वारे चलाएं तो वह दवा चारों तरफ खेत में फैल गई। गाजर की फसल पूर्ण रूपये से जल्दी गईं।  जिससे  अंदेशा है कि किसी ने जानबूझकर जहरीला पदार्थ डालकर फसल को नुकसान पहुंचाया है। किसान नरेश चौधरी ने बताया कि इस घटना से करीब तीन लाख रूपये की फसल बर्बाद हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर कृषि विभाग की टीम पहुंची और फसल का निरीक्षण कर  सैंपल एकत्रित किया। किसान ने आशंका जताई है कि किसी रंजिश के चलते यह हरकत की गई है।                  सोडावास... गाजर की फसल नष्ट

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post