डॉ. अम्बेडकर मैमोरियल वेलफेयर सोसायटी, मेघवाल विकास समिति, भीम आर्मी ने जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति को दिया समर्थन

जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति को विभिन्न संगठनों का समर्थन

खैरथल। एडवोकेट केशव सिरोहीवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति को समर्थन दिया गया और इस अवसर पर जिला कलेक्टर खैरथल-तिजारा को ज्ञापन सौंपा गया।

इस कार्यक्रम में डॉ. अम्बेडकर मैमोरियल वेलफेयर सोसायटी, मेघवाल विकास समिति, भीम आर्मी सहित कई सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थित लोगों में एडवोकेट केशव सिरोहीवाल (जिला अध्यक्ष),लाल चन्द डाढैया श्याम लाल (उपाध्यक्ष), छंगाराम (जिला अध्यक्ष), धीरसिंह (जिला अध्यक्ष), राजेंद्र रासगोन (जिला अध्यक्ष), राधेश्याम, हरीश, जयसिंह जिंदल, प्रहलाद, यादराम, हरिसिंह, रमेशचंद, मुकेश, झिम्मन लाल, दुलीचंद छत्रवाल, प्रहलाद पंच, सरजीत, कर्मसिंह, रामकुमार सरपंच सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।

लोगों ने एक स्वर में कहा कि जिला मुख्यालय यथावत रखा जाए और इसके लिए संघर्ष समिति को हरसंभव समर्थन दिया जाएगा

Post a Comment

Previous Post Next Post