स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत कोटकासिम सीएचसी पर विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित


जयबीर सिंह कोटकासिम, 19 सितम्बर 2025।

देशभर में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोटकासिम में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे। विशेष अतिथि के रूप में धर्मगुरु भास्कर भारद्वाज, पूर्व सरपंच पंडित वेद प्रकाश शर्मा, प्रधान संता देवी, प्रान्त सह सम्पर्क प्रमुख विश्व हिंदू परिषद योगेश गोयल, जिला मंत्री मुकेश सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन व समन्वय डॉ. गोविन्द सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कोटकासिम ने किया।

 *शिविर की प्रमुख उपलब्धियाँ* 

कुल 450 रोगियों का पंजीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण

256 मरीजों का बी.पी. एवं शुगर टेस्ट

महिलाओं व किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, किशोर स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य पर परामर्श

 *विकलांग प्रमाण पत्र वितरण* 

निक्षय पोषण किट का क्षय रोग उपचाराधीन मरीजों को वितरण

गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच, कैंसर व एनीमिया जांच, टीकाकरण एवं दंत जांच

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण

 *पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का संदेश* 

"महिलाओं का स्वास्थ्य ही परिवार और समाज की शक्ति है। इस अभियान का उद्देश्य है कि प्रत्येक महिला को समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिले, ताकि हम एक स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण कर सकें।"

इस अवसर पर धर्मगुरु एवं पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के संस्थापक गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, डॉ. राजेश सैनी, डॉ. अप्सरा, डॉ. गीता सहित सीएचसी का समस्त स्टाफ व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post