खैरथल जिला यथावत रखने के समर्थन में गुर्जर समाज का निर्णय

खैरथल जिला यथावत रखने के समर्थन में गुर्जर समाज का निर्णय
खरोला (अलवर) आज श्री देवनारायण मंदिर, गाँव खरोला में गुर्जर समाज की एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खैरथल जिला यथावत रखने की माँग को लेकर 30 सितम्बर 2025 को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस निर्णय के तहत खैरथल जिले के सभी गुर्जर समाज के गाँवों से समाज के लोग सुबह 10 बजे गुर्जर चौक खैरथल पर एकत्र होकर रैली के रूप में पैदल कलेक्ट्रेट पहुँचेंगे और जिला बचाओ संघर्ष समिति को समर्थन देते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

बैठक में उपस्थित समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह फैसला खरोला, हुसैनपुर, नांगल संतोकड़ा, भगेरी, तरवाला, काकरा, सेवखेड़ा, बनेठी, नांगल रनिया, सामदा, चुडला, जीवनसिंहपुरा, बेरोज, बेहराडी, सालखर, श्योपुर और भेडंटा सहित कई गाँवों की सामूहिक सहमति से लिया गया है।

समाज ने स्पष्ट किया कि खैरथल जिला बनने के बाद उसकी अखंडता बनाए रखना सभी की प्राथमिकता है और इसके लिए समाज हर स्तर पर संघर्ष समिति का साथ देगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post