अध्यापक अभिषेक गौरव को जिला स्तरीय व रामकिशन को शिक्षक सम्मान समारोह में प्रथम स्थान आने पर मेघवाल समाज द्वारा सम्मानित किया गया


अनिल बजाज: ब्यूरो चीफ प्रगति न्यूज़

गांव मानका में मेघवाल समाज के द्वारा अध्यापक अभिषेक गौरव को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रथम स्थान व अध्यापक रामकिशन को गत वर्ष ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान आने पर दोनों अध्यापकों  को मेघवाल समाज मानका के द्वारा विश्व रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा उपहार स्वरूप देकर  माला व साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। अध्यापक अभिषेक गौरव राजकीय प्राथमिक विद्यालय डुमेडा कोटकासिम में ओर रामकिशन वरिष्ठ अध्यापक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हरसौली कोटकासिम में पदस्थान रहते हुए ये सफलता हासिल की है।

वरिष्ठ अध्यापक रामकिशन के प्रयास से उन्होंने उनके विद्यालय हरसौली में एक साथ 18 पीसी टेबलेट व 12 बच्चों को गार्गी पुरस्कार प्रदान किया गया तथा 2023 में राजस्थान में द्वितीय मेरिट स्टेट मेरिट में ओर अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में प्रथम स्थान पूरे राजस्थान में प्राप्त किया जिसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और गत 5 वर्षों का बोर्ड परीक्षा का 100 %प्रतिशत परिणाम देखकर अनूठा मुकामा  हासिल किया। अध्यापक अभिषेक गौरव द्वारा  ने कोरोना काल में पूर्ण 100 % वैक्सीन देकर भामाशाह लोगो से संपर्क कर 4 कमरों का निर्माण कराया गया था 

इस मौके पर गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मुंह मीठा कर खुशी मनाई।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post