जयपुर सेंट्रल जेल से फरार हुए 2 कैदियों का मामला, सात प्रहरी निलंबित

जयपुर सेंट्रल जेल से फरार हुए 2 कैदियों का मामला, सात प्रहरी निलंबित
जयपुर। राजधानी की सेंट्रल जेल से दो कैदियों के फरार होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते एक साथ सात जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, फरार हुए कैदियों में से एक कैदी अनस को पुलिस ने देर रात मालपुरा गेट स्थित गली से पकड़ लिया। जबकि दूसरे फरार कैदी की तलाश जारी है।

प्रारंभिक जांच में जेल सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी खामियां उजागर हुईं। इसी आधार पर जेल मुख्य प्रहरी रेखा लखेरा को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अन्य प्रहरियों में अनिता जाजोरिया, मनोज कुमार मीणा, धर्मवीर गुर्जर, रतन सिंह राठौड़, मनोज वर्मा और माया जाट को भी निलंबित किया गया है।

जेल प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में कैदी जेल से फरार होने में सफल हुए। वहीं, घटना के बाद से जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post