जातीय हमले पर न्याय न मिलने से आक्रोशित दलित समाज, 16 जून को जिला कलेक्टर खैरथल तिजारा को सौंपा जाएगा ज्ञापन


खैरथल, जिला तिजारा | 15 जून 2025 
ग्राम अजीजपुर में हुए दलित समाज पर जातीय हमले को लेकर न्याय न मिलने से आक्रोशित अनुसूचित जाति-जनजाति समुदाय ने रविवार को जाटव धर्मशाला, हरसोली रोड, खैरथल में एक आपात बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त संघर्ष समिति खैरथल-तिजारा के अध्यक्ष श्री रामबाबू जाटव ने की।

बैठक में बताया गया कि 21 मई 2025 की सुबह 5:30 बजे, ग्राम अजीजपुर में समुदाय विशेष के लोगों ने सोते हुए दलित समाज के निर्दोष व्यक्तियों पर जानलेवा हमला किया। इस मामले में कुल 59 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन अब तक केवल 4 आरोपियों की गिरफ्तारी ही हो सकी है।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन आरोपियों को संरक्षण दे रहा है, वहीं दूसरी ओर दलित समाज के निर्दोष लोगों पर अनावश्यक रूप से गिरफ्तारी का दबाव बना रहा है। इस पक्षपातपूर्ण रवैये से समाज में गहरा असंतोष और आक्रोश व्याप्त है।

संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती तो समाज धरना-प्रदर्शन जैसे लोकतांत्रिक और संघर्षशील कदम उठाने को बाध्य होगा। समिति ने प्रशासन को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति के लिए प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।

इस संबंध में समिति द्वारा सोमवार, 16 जून 2025 को सुबह 11 बजे, कलेक्टर कार्यालय, जिला खैरथल-तिजारा में एक आक्रोशित ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग प्रमुखता से रखी जाएगी।

संघर्ष जारी रहेगा, अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद होगी!

🖊️ रिपोर्ट:
प्रगति न्यूज़ 
📞 संपर्क: श्री रामबाबू जाटव, अध्यक्ष - संयुक्त संघर्ष समिति खैरथल-तिजारा




Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post