रोडवेज बस की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल


अलवर, विजय मंदिर थाना क्षेत्र में जिंदोली की घाटी बास के पास रोडवेज बस ने पैदल जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे 15 साल के किशोर की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर घायल है। 


जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। विजय मंदिर थाना के हैड कॉन्स्टेबल बच्चू सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पौने 6 बजे इकबाल पुत्र रसीद खान व परवेज पुत्र जमशेद निवासी रोजा का बास चांदोली दोनों पैदल जा रहे थे। 


बस बहरोड़ की तरफ से आ रही थी। ढलान पर बस उतरते समय पैदल जाने वालों को टक्कर मार दी। जिससे इकबाल पुत्र रसीद खान उम्र 15 साल की मौत हो गई। घटना के बाद गांव के लोगों ने रोड जाम कर विरोध भी जताया। लेकिन बाद में पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलाया। रोडवेज बस चालक बस को छोड़कर भाग गया। बस को थाने लेकर आ गया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post