रिटायरमेंट से पहले खैरथल-तिजारा जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार जैन APO

हाल ही में अधिशेष शिक्षकों के गलत समायोजन का आरोप लगा था, खैरथल-तिजारा के जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राजकुमार जैन को उनके पद से हटाकर आदेश की प्रतीक्षा में रखा है, आगामी आदेश तक उनका मुख्यालय शिक्षा (ग्रुप-2) विभाग, शासन सचिवालय, जयपुर में होगा, यह आदेश संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल द्वारा जारी किया गया, हालांकि, एपीओ किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है, वही राजकुमार जैन 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, रिटायरमेंट से कुछ ही दिन पहले उन्हें एपीओ किए जाने का निर्णय शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बन गया हैं।


विवादों में घिरे थे डीईओ

सूत्रों के अनुसार, डीईओ जैन पर हाल ही में अधिशेष शिक्षकों के गलत समायोजन का आरोप लगा था। इसके अलावा, जिला कलेक्टर द्वारा शिक्षा विभाग से संबंधित डाक समय पर नहीं मंगवाने के मामले में शिथिलता बरतने का भी आरोप था। कलेक्टर ने इस मामले में डीईओ जैन को नोटिस जारी किया था।


सेवानिवृत्ति से पहले एपीओ, विभाग में हलचल

राजकुमार जैन 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। रिटायरमेंट से कुछ ही दिन पहले उन्हें एपीओ किए जाने का निर्णय शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बन गया है।


राजकुमार जैन को एपीओ किए जाने का फैसला शिक्षा विभाग की सख्ती और अनुशासन का हिस्सा माना जा रहा है। अधिकारी और शिक्षक संगठन इस फैसले के पीछे के कारणों को लेकर अटकलें लगा रहे हैं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post