अलवर। जिला रसद अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से नाम हटवाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जो 31 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित सक्षम व्यक्ति जैसे आयकरदाता, चौपहिया वाहन धारक, सरकारी व अर्द्धसरकारी कर्मचारी व अन्य सक्षम व्यक्ति स्वेच्छा से अपने जिला रसद अधिकारी कार्यालय व नजदीकी उचित मूल्य दुकानदार के पास उपलब्ध निर्धारित प्रपत्र भरकर अपना नाम हटवा सकते हैं। प्रपत्र जिले की सभी उचित मूल्य दुकनों पर उपलब्ध है। निर्धारित तिथि तक अपना नाम नहीं हटवाने पर अपात्र अथवा सक्षम व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर वसूली की जावेगी।
खाद्य सुरक्षा योजना में अपात्र लोग 31 जनवरी तक हटवाए नाम
12/21/2024 09:33:00 pm
0
खाद्य सुरक्षा योजना में अपात्र लोग 31 जनवरी तक हटवाए नाम