पेपर लीक के आरोपी के घर लटका मिला ताला


 पेपर लीक प्रकरण मामले फरार चल रहे दौसा निवासी आरोपी हर्षवर्धन मीणा के घर पुलिस पहुंची तो घर पर ताला लटका मिला। ऐसे में पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। सालिमपुर गांव निवासी हर्षवर्धन महवा क्षेत्र में ही पटवारी है। हर्षवर्धन पर पैसे लेकर नौकरी लगाने और पेपर लीक करवाने के आरोप हैं। अब जयपुर एसओजी और महवा पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।



2 टिप्पणियाँ

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने