सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने ‘पीएम-अजय योजना‘ के लाभार्थियों की बस को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिये किया रवाना।

 

श्री अविनाश गहलोत, सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री ने बुधवार रात्रि गणतंत्र दिवस समारोह-2024 नई दिल्ली में शामिल होने वाले ‘प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय)‘ के लाभार्थियों की बस को अनुजा निगम के नेहरू सहकार भवन स्थित कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के लाभार्थियों को गणतंत्र दिवस समारोह-2024 (दिनांक 26 जनवरी 2024 कर्तव्य पथ नई दिल्ली में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य से 45 लाभार्थी मय पति/पत्नी/पिता/बच्चे सहित कुल 70 व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने