माजरी भांडा में चरण सिंह चौधरी की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

राजवाड़ा ग्राम पंचायत से सरपंच पद की प्रत्याशी सुमन चौधरी के समर्थन में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने दिखाई भागीदारी, चरण सिंह चौधरी ने भाईचारा बनाए रखने की अपील की

राजवाड़ा ग्राम पंचायत से सरपंच पद की प्रत्याशी सुमन चौधरी पत्नी चरण सिंह चौधरी के द्वारा दिवाली स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान चरण सिंह चौधरी ने उपस्थित ग्रामीणों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन चुनाव के कारण आपसी रिश्तों और भाईचारे में किसी प्रकार की कटुता नहीं आनी चाहिए। सभी को मिल-जुलकर क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकता को प्राथमिकता देनी चाहिए।

चरण सिंह चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप सभी का साथ और सहयोग मिला तो इससे उन्हें नई ताकत और हौसला मिलेगा। जनता के इसी सहयोग और विश्वास के बल पर क्षेत्र के लोगों के कार्य करवाने तथा उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना है।

चुनाव कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर ग्रामीण महिला-पुरुषों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने आपसी मेलजोल और एकजुटता के साथ चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post