Top News

मुण्डावर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया, आत्मरक्षा प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

मुण्डावर। राजकीय महाविद्यालय मुण्डावर में 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नूरजमा खां ने छात्र-छात्राओं को एनएसएस की स्थापना के उद्देश्य और उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने देश सेवा की भावना, सामाजिक कर्तव्यों के निर्वहन, पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा नेतृत्व क्षमता के विकास पर प्रकाश डाला।

प्रो. ओम प्रकाश अलवरिया ने छात्र-छात्राओं को छात्र जीवन में अनुशासन, सेवा भाव और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया।

इसी अवसर पर महाविद्यालय में 24 दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। प्रो. सतीश कुमार वर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा से जुड़े विभिन्न कौशल एवं तकनीकों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार शर्मा, प्रो. पवन कुमार, श्रीमती सीमा देवी, श्री दिनेश भूटानी, श्री कपिल, अंकित, राहुल सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post