बैठक में जिला कलेक्टर ने हेलीपैड निर्माण, सभा स्थल पर डोम लगाने, विद्युत व जल आपूर्ति की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, बैठक में मुख्यमंत्री की यात्रा को सफल एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा अलवर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड जिलों के 110 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
बैठक के उपरांत जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का मौका निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्थल पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुऎ समुचित व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह, डिप्टी एसपी नेहा, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment